‘2024 Mahindra XUV700’ अब नए फीचर्स के साथ; कीमत सिर्फ 13.99 लाख से शुरू

Mahindra-XUV700-Black
Mahindra-XUV700-Black

2024 Mahindra XUV700: मारुती (Maruti), टाटा (Tata) और महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) यह ऐसी कम्पनियाँ है जिन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग ज्यादा अपनापन देते है। क्यों की यह सभी कंपनिया भारतीय है। इस 2024 साल के शुरुआत में ही महिंद्रा ने भारतीय बाजार में नयी Xuv700 (2024 Mahindra XUV700) नए बदलाव के साथ अपने ग्राहकों के लिए पेश की है।

2024-Mahindra-xuv700-interior
2024-Mahindra-xuv700-interior

2024 Mahindra XUV700 में नए बदलाव:

नयी महिंद्रा (Mahindra XUV700) में कंपनी ने कई बदलाव किये है। जैसे फीचर और टेक ऐड-on दिए गए है। महिंद्रा ने XUV700 में अंदरूनी (Interior) बदलाव किये है।

रंगों की बात करें तो XUV700 में अब नेपाली ब्लैक (Napoli Black colour) रंग कंपनी दी रही है। इस गाड़ी में ग्रिल, रूफ रैक और अलॉय व्हील भी मिल रही है। महिंद्रा SUV700 अब नेपोली ब्लैक रूफ (Napoli Black roof) के साथ ड्यूलटोन थीम में भी कंपनी दी रही है।

यह भी पढ़ें: ‘Mahindra Supro’: 2024 में महिंद्रा का नया मिनी ट्रक; ज्यादा पावर और बेहतरीन माइलेज

2024 Mahindra Xuv700

एसयुवी में एयर वेंट, सेंट्रल कंसोल, 13 नए फीचर्स समेत 83 कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इकोसेंस लैडरबोर्ड, एम लेंस और टोल डायरी कंपनी दी रही है।

इन बदलावों में प्रोग्नोसिस अलर्ट (Prognosis Alerts), व्हीकल स्टेटस, लोकेशनआधारित सेवाएं, सेफ्टी, रिमोट फंक्शन, थर्डपार्टी ऐप्स और नॉवेल्टी कनेक्टेड फीचर्स (Novelty Connected Features) हैंएडवांस फीचर्स का ये कॉम्प्रीहेंसिव सूट नई महिंद्रा XUV700 कार के सभी AX3, AX5, AX7 और AX7L वेरिएंट के लिए उपलब्ध है

2024 Mahindra Xuv700 वेरिएंट और कीमत:

2024 Mahindra Xuv700 के 5 वेरिएंट कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए हैं। महिंद्रा इस साल 3 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करनेवाली है। इनमे Xuv700 Ev शामिल हो सकता है।

अब बेसिक मॉडल से कीमतें जानने को शुरू करते है:- बेसिक मॉडल XUV700 MX की एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। इसका टॉप एंड मॉडल AX7L है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 23.99 लाख रुपये है। इस एसयूवी की बुकिंग 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह कार हमें 25 जनवरी को देखने को मिलेगी।

इस एसयुवी के सभी मॉडल की कीमत हमने नीचे चार्ट में दी है। यह कीमतें Ex-showroom की है

.क्र. मॉडेल का नाम

कीमत (EX-showroom)

1) XUV700 MX

13.99 लाख

2) XUV700 AX3

16.39 लाख

3) XUV700 AX5

17.69 लाख

4) XUV700 AX7

21.29 लाख

5) XUV700 AX7L

23.99 लाख

White Glove Chauffeur Training Programe:

महिंद्रा कंपनी व्हाइट ग्लोव चौफर ट्रेनिंग प्रोग्राम (White Glove Chauffeur Training Programme) का भी आयोजन करने वाली हैबहुत सारे कार निर्माता का यह प्रोग्राम हर दो महीने में मेट्रो शहरों में एक बार आयोजित किया जाएगा

इस White Glove Chauffeur Training Programme प्रोग्राम के तहत महिंद्रा, एक्सपर्ट ड्राइवरों को प्रशिक्षण देंगे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में गाड़ियों से जुडी समस्या और समाधान के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जैसे की वाहन कार्यक्षमता, ADAS सिस्टम, आपात स्थिति से निपटने और वाहन की समस्याओं को समझने और उसके एरर को पहचानने जैसे बातों के बारे में लोगों को बताया जाएगा

शुरुआत में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम दिल्ली और अहमदाबाद से शुरू किया जायेगा उसके बाद धीरेधीरे देश के बाकी मेट्रो शहरों में किया होगा

Mahindra XUV700 की अधिक जानकारी के लिए आप https://auto.mahindra.com/suv/xuv700 इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a Comment