MG Comet EV Bumper Discount : देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV पर अप्रैल का महीना लेकर आया है एक से बढ़कर एक जबरदस्त ऑफर। अगर आप भी सोच रहे हैं कि अब पेट्रोल-डीज़ल की मार से छुटकारा पाकर इलेक्ट्रिक की तरफ बढ़ा जाए, तो ये मौका आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। JSW MG Motors India ने अप्रैल 2025 के लिए अपनी इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक पर ऐसे ऑफर पेश किए हैं कि कार खरीदने का मन बना चुके लोग अब एक पल भी नहीं रुकना चाहेंगे।
MG Comet EV Bumper Discount
अप्रैल में Comet EV पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
MG Comet EV पर इस महीने कुल 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर कार के मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 दोनों पर लागू है, हालांकि अलग-अलग वेरिएंट पर मिलने वाला डिस्काउंट थोड़ा बहुत बदल जाता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपए से शुरू होकर 9.81 लाख रुपए तक जाती है और इसकी खास बात यह है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
MY2024 मॉडल पर ऑफर्स की बारिश
अगर आप MG Comet EV का 2024 मॉडल खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप Exclusive वेरिएंट पर 20,000 रुपए का सीधा कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट यानी कुल 45,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। वहीं Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट पर आपको 40,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। Excite और 100Yr Edition वेरिएंट खरीदने पर भी 35,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।
MY2025 पर भी छूट में कोई कसर नहीं
2025 मॉडल के लिए भी कंपनी ने दमदार ऑफर पेश किए हैं। Exclusive, Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलाकर कुल 40,000 रुपए तक की बचत हो सकती है। वहीं Excite वेरिएंट लेने पर यह छूट 35,000 रुपए तक सीमित हो जाती है।
क्या-क्या है इस छोटी मगर दमदार गाड़ी में
MG Comet EV दिखने में कॉम्पैक्ट जरूर है, लेकिन फीचर्स में किसी भी बड़ी कार से कम नहीं है। इसका डिजाइन Wuling Air EV से मिलता-जुलता है और इसे खासतौर पर शहरों की टाइट गलियों में आराम से चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसकी लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है, जबकि व्हीलबेस 2010mm और टर्निंग रेडियस केवल 4.2 मीटर का है, जिससे ये गाड़ी छोटे से छोटे पार्किंग स्पॉट में भी आराम से फिट हो जाती है।
बात करें इसके लुक्स की, तो MG Comet EV में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई LED स्ट्रिप और स्लिक हेडलाइट्स मिलती हैं। साथ ही बड़े दरवाजे, स्पोर्टी एलॉय व्हील्स और एकदम फ्लैट रियर डिजाइन इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।
फीचर्स की बात करें तो…
इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया गया है, जिसमें म्यूज़िक, नेविगेशन, मौसम की जानकारी और ट्रैफिक अपडेट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी बड़ी ही आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। MG Comet EV को चार कलर ऑप्शन – Bay Blue, Serenity Green, Sundowner Orange और Flex Red में खरीदा जा सकता है।
टेक्निकल डिटेल्स और सेफ्टी की बात करें तो…
ये इलेक्ट्रिक हैचबैक GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और खासतौर पर शहर में चलाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें 12 इंच के पहिए और 145/70 साइज के टायर दिए गए हैं। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन इसे सेफ ड्राइविंग का अनुभव देता है।
भइया, अगर सस्ते में झकास इलेक्ट्रिक कार चाहिए जो स्टाइलिश भी हो, फीचर से भरी भी हो और बजट में भी फिट बैठे, तो MG Comet EV से बढ़िया ऑप्शन और कोई नहीं है। ऊपर से अप्रैल के इस तगड़े डिस्काउंट ने तो मानो खरीददारों की बांछें खिला दी हैं। लेकिन ध्यान रहे, ये ऑफर हर शहर और डीलरशिप पर थोड़ा अलग हो सकता है। तो खरीदारी से पहले अपने नजदीकी MG शोरूम में जाकर पूरी जानकारी जरूर ले लें.