Skoda India ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए नया ऐलान किया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई एसयूवी स्कोडा Kyliaq को लॉन्च किया था। यह एसयूवी दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आई है। रणवीर सिंह, जो अपनी स्टाइल और एनर्जी के लिए मशहूर हैं, Skoda के इस नए मॉडल से जुड़े नजर आए। कंपनी ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है।
Table of Contents
स्कोडा इंडिया ने रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड सुपरस्टार, स्कोडा Kyliaq को मिली जबरदस्त बुकिंग
स्कोडा इंडिया ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अपना ब्रांड सुपरस्टार बनाने का ऐलान किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में जानकारी शेअर की और रणवीर सिंह के साथ एक फोटो भी पोस्ट की। रणवीर सिंह अपने दमदार अंदाज और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, और अब वह स्कोडा इंडिया के साथ जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 Honda NX200 सिर्फ इतनी सी कीमत में? और ढेर सारे नए टेक फीचर्स…
हाल ही में कंपनी ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Skoda Kyliaq को भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च किया था। इस कार को ग्राहकों से शानदार रेस्पोंस मिला है और अब तक 20,000 से भी ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं। कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
Skoda India भारत में अपने 25 साल पूरे कर चुकी है और इस उपलब्धि के साथ कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रणवीर सिंह के जुड़ने से ब्रांड को और मजबूती मिलने की कंपनी को उम्मीद है।

रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड सुपरस्टार
स्कोडा इंडिया ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को अपना ब्रांड सुपरस्टार बनाने का ऐलान किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रणवीर सिंह के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “स्कोडा फैमिली में आपका स्वागत है!”
यह भी पढ़ें: TATA MOTORS: SAFARI STEALTH EDITION लॉन्च; इस SUV की कीमत सिर्फ 25.29 लाख से शुरू; ऑटो एक्सपो में बनी सबकी पसंद
Skoda एक ग्लोबल ब्रांड है, जिसे 130 साल पूरे हो चुके हैं। भारत में भी कंपनी को 25 साल हो गए हैं और इस दौरान उसने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। रणवीर सिंह के जुड़ने से Skoda India को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल ही में Skoda Kyliaq को लॉन्च किया था, जिसे जबरदस्त रिएक्शन मिली है।

Skoda Kyliaq: कंपनी की सबसे सस्ती SUV, दमदार फीचर्स के साथ
स्कोडा इंडिया ने पिछले साल भारतीय ऑटो बाजार में Skoda Kyliaq को सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में लॉन्च किया था। यह कंपनी की सबसे किफायती SUV है, जिसे ग्राहकों से शानदार रिएक्शन मिली है।
इंजन और परफॉर्मेंस:
Skoda Kyliaq में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 बीएचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है, जिससे ड्राइविंग एक्स्पीरिएंस शानदार बनता है।
फीचर्स और स्पेस:
इस SUV में 446 लीटर का बूटस्पेस मिलता है, जो लंबी ट्रेवल के लिए जरुरी है। कार में 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और 10.1 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। Skoda Kyliaq अपने आकर्षक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के चलते लोगों की पसंदीदा SUV बन गई है।
Skoda Kyliaq: कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी
स्कोडा इंडिया की सबसे सस्ती SUV Skoda Kyliaq भारतीय ऑटो बाजार में चार वेरिएंट्स में कंपनी ने उपलब्ध कराई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.89 लाख से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट में ₹13.35 लाख तक जाती है।
वेरिएंट्स और कीमतें:
- Skoda Kyliaq Classic – ₹7.89 लाख
- Skoda Kyliaq Signature – ₹9.59 लाख
- Skoda Kyliaq Signature+ – ₹11.40 लाख
- Skoda Kyliaq Prestige – ₹13.35 लाख
Skoda Kyliaq अपने सेगमेंट में दमदार फीचर्स और बढ़िया डिज़ाइन के साथ आती है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, 446 लीटर बूटस्पेस, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी किफायती कीमत और बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन SUV बनाते हैं।
सेफ्टी में शानदार Skoda Kyliaq: भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग
Skoda Kyliaq ने सेफ्टी के मामले में शानदार परफॉरमेंस किया है। हाल ही में भारत NCAP (Bharat NCAP) ने इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।
Bharat NCAP द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि Skoda Kyliaq ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में बेहतरीन स्कोर हासिल किया है। यह SUV हाई टेक सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो ग्राहकों को सुरक्षित ड्राइविंग एक्स्पीरिएंस देते हैं।
Skoda Kyliaq की यह उपलब्धि इसे सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाती है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के चलते यह कार ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है।
अगर आप इस गाड़ी के बारे में और ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप https://www.skoda-auto.co.in/ इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।